ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बर्तन चुराने पर दी खौफनाक मौत

कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र में बर्तन चुराने के मामूली विवाद में दोस्त ने दोस्त को खौफनाक मौत दे दी।हत्या का वीडियो मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पांच घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।सोमवार की देर रात रेलवे लाइन रामबाग निवासी बलबीर की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी गई । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक गाड़ी के पास महिला खड़ी है। बलबीर के आने पर महिला ने इशारा किया तब गली से उसका पति निकला और डंडे से बलबीर पर हमला कर दिया। एक के बाद एक कई वार करके बलबीर को मौत के घाट उतार दिया।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान अंकुर और उसकी पत्नी शालू के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने बताया कि‍ बलबीर ने उनके यहां से बर्तन की चोरी की थी। इसके अलावा कई और चीजों की चोरी की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.