ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस के सामने रणवीर सिंह का खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में बने रहे थे अभिनेता ने फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में अहम खुलासा किया था। अभिनेता का कहना है कि जिस एक तस्वीर के लिए उनके खिलाफ मुंबई में 26 जुलाई को अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी, उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। अभिनेता रणवीर सिंह ने 29 अगस्त को मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में यह दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से वह तस्वीर शेयर नहीं की गई। अभिनेता ने कहा कि जिस तस्वीर का न्यूयॉर्क स्थित पेपर मैगजीन का हिस्सा होने की बात की जा रही है, वह इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर की गई सात तस्वीरों में नहीं है। उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसी एक तस्वीर के आधार पर, जिसमें कथित रूप से अभिनेता का प्राइवेट पार्ट दिख रहा है, मुंबई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब यह पुष्टि करने के लिए तस्वीर को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है, ताकि पता चल सके कि यह मॉर्फ्ड है या नहीं। अगर यह पता चलता है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है, तो रणवीर सिंह को मामले में क्लीन चिट मिलने की संभावना है। क्योंकि मामला इसी एक फोटो के आधार पर उनके खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.