ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मैं लालटेन का नहीं रामविलास का चिराग हूं – चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने जद(यू) के उस आरोप का कड़ा प्रतिवाद किया है जिसमें उन्हें लालटेन का चिराग कहा गया। उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि मैं अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान का चिराग हूं।
उन्होंने जद(यू) के नेताओं की उनपर तथा उनकी पार्टी पर की जा रही टिप्पणी पर मुस्कुराते हुए कहा कि मैं तो सत्ता में बैठे लोगों की राज्य को परिस्थिति को लेकर आईना दिखलाता रहता हूं, पर उन्हें बुरा लगता है तो मैं क्या करूं। उन्होंने कहा कि चिराग वहीं पहुंचता है जहां सरकार की विफलता होती है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि सारण जिले में शराब से हुई मौत पर दुख जताते हुए लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज पीड़ित परिवार से मिलने छपरा गयें। वहां जाने से पूर्व पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान जी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून के विरोध में जहरीली शराब बनाने का काम शुरू हो गया है। लेकिन दुख और हैरानी की बात यह है कि राज्य सरकार अभी तक इस काम में लगे किसी गिरोह को नहीं पकड़ पायी है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यही है कि ऐसे गिरोह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। चिराग पासवान जी ने कहा कि अपनों को खोकर रोती-बिलखती माताओं एवं बहनों को देखकर, मुझे काफी पीड़ा होती है। मैं तो अब इसे मौत नहीं हत्या मानता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी
घटनाऐं सरकार की अकर्मण्यता के कारण घट रही हैं। उन्होेंने कहा कि जबतक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश कुमार जी रहेंगे तबतक ऐसी घटनाऐं रूकने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाऐं और शराब कांड से राज्य के लोग अब अपनी सुरक्षा के प्रति भी आश्वस्त नहीं हैं। लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी सिर्फ वादा करना जानते है। ऐसे में उनसे बिहारियों के सपने पूरे किए जाने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने याद दिलाया कि आज तक उनके कार्यकाल में एक भी उस दलित परिवार के सदस्य को नौकरी नहीं दी गयी जिनके परिजन की हत्या हुई। जबकि नौकरी दिये जाने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री जी ने की थी।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी जयकिशन ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.