ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्माण विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की

सभी परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण करें ताकि लोगों को आवागमन में और सहूलियत हो सके मुख्यमंत्री
पटना, 27 जनवरी 2022 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की
अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण श्री प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी उन्होंने सत्तर घाट पुल, बख्तियारपुर ताजपुर प्रोजेक्ट जे०पी० गंगा पथ मीठापुर टू करबिगहिया फ्लाइओवर के कार्य प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी अपर मुख्य सचिव ने बिहटा सरमेरा रोड अटल पथ, मीठापुर महुली एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट कच्ची दरगाह – बिदुपुर 6 लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के संबंध में जानकारी दी उन्होंने सात निश्चय पार्ट-2 के तहत सुलभ संपर्कता के संबंध में भी जानकारी दी
एन0एच0ए0आई0 के क्षेत्रीय पदाधिकारी ने बिहार में चल रही तथा शुरु की जानेवाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी उन्होंने दानापुर बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर, राम जानकी पथ, अमटा सिमरिया 6 लेन एन0एच0-31 पटना-गया डोभी रोड, जे०पी० सेतु के समानांतर पुल, बिक्रमशिला सेतु आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आवागमन को सुगम बनाने के लिये राज्य में कई सड़कों एवं पुलों का निर्माण किया गया है तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सभी परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण करें, इससे लोगों को आवागमन में और सहूलियत होगी साथ ही इससे बिहार आनेवाले पर्यटकों को राज्य के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर जाने में सहूलियत होने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी उन्होंने कहा कि सात निश्चय 2 के अतंर्गत सुलभ संपर्कता को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करे
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण श्री प्रत्यय अमृत, अध्यक्ष बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड श्री पंकज कुमार पाल सहित अन्य वरीय अधिकारीगण जुड़े हुए थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.