ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खान सर के समर्थन में मांझी कहा – FIR के कारण परीक्षार्थियों को कंट्रोल करना हो जाएगा मुश्किल, सरकार को भी बड़ी नसीहत

पटना RRB-NTPC के परीक्षा परिणाम को लेकर पटना में परीक्षार्थियों के द्वारा किए गए हंगामे मे मामले में पटना के लोकप्रिय टीचर खान सर और पांच अन्य टीचरों के खिलाफ दर्ज किए मुकदमे ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। जिसमें सबसे पहले राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने गलत बताया था वहीं अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी खान सर के खिलाफ मामले दर्ज करने को गलत बताया है

हम सुप्रीमो ने कहा कि जिस तरह से खान सर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उससे स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होने पुलिस के काम पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकप्रिय टीचरो के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद इस अघोषित आंदोलन को और ज्यादा भड़का सकता है उन्होंने अंदेशा व्यक्त किया है खान सर के मामले में स्थिति और खराब हो सकती है  इस दौरान मांझी द्वारा परीक्षार्थियों द्वारा किए गए हिंसा और तोड़फोड़ को गलत बताया है उन्होंने लिखा है कि संविधान में हिंसा और तोडफोड़ का अधिकार किसी को नही

अब सरकार को रोजगार पर बात करनी होगी
मांझी ने अपने ट्विट में खान सर के खिलाफ दर्ज केस  को पुलिस को आगाह करने के साथ साथ सरकार पर भी निशाना साधा है उन्होंने लिखा है कि अब बातों से काम नहीं चलेगा। अब समय आ गया है कि जब सरकार रोजगार के विषय में बात करे नहीं तो हालात इससे भी भयानक उत्पन्न हो सकतें है

 

बता दें कि बीते सोमवार को पटना के पत्रकार नगर थाना में खान सर सहित छह टीचरों के खिलाफ पटना में आरआरबी के परीक्षाओं को भड़काने और हंगामा कराने का दोषी बताते हुए अपराध दर्ज किया था. जिसका अब राजनीतिक दलों की तरफ से भी प्रतिक्रिया मिलना शुरू हो गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.