ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में शिक्षकों को शराब तस्कारों और पियक्कड़ों की निगरानी में लगाना दुर्भाग्यपूर्ण : संजीव झा

पटना/29 जनवरी 2022

आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी सह विधायक संजीव झा ने बिहार में शिक्षकों को शराब तस्करों एवं पियक्कड़ों की निगरानी में लगाये जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

उन्होंने कहा कि एक ओर जहाँ दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने अपने शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर की ‘नेशनल इंस्टीयूट ऑफ एजुकेशन’ समेत दुनिया के विभिन्न शिर्ष संस्थानों में भेज रही है वहीं बिहार में नीतीश जी की सरकार में शिक्षकों को अब शराब पीने वाले या बेचने वालों की पहचान कराने की जिम्मेवारी दी जा रही है। यही कारण है कि बिहार में शिक्षा का स्तर दिन पर दिन गिरता जा रहा है।

संजीव झा ने कहा कि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक एक सर्वे में शिक्षा के मानकों पर बिहार ने नीचे से पहला नंबर हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि चूकि शिक्षकों के सृजन से ही छात्रों का भविष्य संवरता है अतः सरकार बिहार में छात्रों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार की जिम्मेवारी होनी चाहिए कि वो अपने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त शराब तस्करों की निगरानी, पंचायत चुनाव, मानव ऋंखला आदि कार्यों में न लगाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.