ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता थी सबित्रीबाई फुले – श्रवण अग्रवाल

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय पर नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती अपने समर्थकों के साथ मनाई। इस मौके पर श्रवण अग्रवाल ने सावित्रीबाई फुले की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके उपरांत उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश में पहले बालिका विद्यालय की नींव रखने वाली भारतीय महिलाओं में शिक्षा का अलख तथा महिलाओं के सशक्तिकरण में उनके द्वारा जो अग्रणी भूमिका निभाई गई तथा 19वीं सदी में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध उनका योगदान हमेशा यादगार रहेगा। आगे श्रवण अग्रवाल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका थी जिन्हें समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को मिटाने तथा महिलाओं को शिक्षित करने तथा महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने काफी तकलीफ भी उठाया स्त्री शिक्षा और उनके अधिकारों को लेकर पूरे देश भर में सराहनीय काम किया। उनके ही प्रयासों से देश में स्त्री शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों को लेकर समाज में काफी जागृति आई। समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबरी में खड़ा करने में उनका बहुत बड़ा योगदान था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दलित समाज और दलित महिलाओं के लिए भी और दलितों के उत्थान के लिए जो उन्होंने अनुकरणीय कार्य किए। उनके द्वारा किए गए समाज सुधार के सभी काम हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले के सपनों को साकार करने की दिशा में तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और महिला सम्मान और महिलाओं को समाज के सभी क्षेत्रों में समान भागीदारी देने के लिए अनेकों महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय काम किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.