ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नरेंद्र मोदी के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे पशुपति पारस – श्रवण अग्रवाल

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने आज कहा कि बिहार में अपना वजूद खो चुकी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में खरमास (मकर संक्रांति) के बाद बड़ी टूट होगी। पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस से पार्टी के अधिकांश नेता एवं कार्यकर्ता नाराज हैं , यहां तक की पार्टी के कई सांसद पारस के कार्यशैली से नाखुश हैं। अग्रवाल ने कहा कि 2021 जून महीने में लोक जनशक्ति पार्टी को तोड़कर राष्ट्रीय लोजपा के स्थापना करने के बाद आज तक पारस राज्य के किसी भी जिले में कार्यकर्ताओं के बीच नहीं गए हैं वे ज्यादातर समय दिल्ली में ही बिताते हैं और दिल्ली में ही बैठकर राज्य में एनडीए को मजबूत करने की बयान देते रहते हैं उनका एनडीए को मजबूत करने की बात करना एकदम से हास्यास्पद है। जो व्यक्ति अपने कार्यकर्ताओं और नेताओ को साथ लेकर नहीं चल सका तथा अपनी पार्टी को मज़बूती प्रदान नहीं कर सका ऐसे लोग ऐनडीए को बिहार में क्या मज़बूत कर पायेंगे। पार्टी के विभाजन के बाद राज्य में उन्होंने अपनी पार्टी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं किया ना ही कोई दिलचस्पी पार्टी को मजबूत करने में उनके द्वारा दिखाई गई ।पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी , बिहार में कई जिलों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की अपार संभावनाएं हैं लेकिन विभागीय मंत्री के रूप में भी उनका कोई महत्वपूर्ण योगदान राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना को लेकर नहीं रहा। पशुपति पारस के गृह जिला खगड़िया में उनके मंत्री बनने के पहले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्र की एनडीए सरकार के द्वारा एक बड़ा मेगा फूड पार्क की स्थापना कराई गई थी लेकिन उस मेगा फूड पार्क की जमीन का आवंटन बिहार बियार्डा ने रद्द कर दिया और जमीन आवंटन रद्द होने के बाद पशुपति पारस ने आज तक बिहार सरकार से कोई वार्ता नहीं किया ना ही कोई समीक्षा किया ना ही वह अपने गरीब जिला खगरिया जाकर मेगा फूड पार्क का निरीक्षण कर सके । वैशाली लोक सभा जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के पाँच विधानसभा आते हैं और वहां भी खाद्य प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन आज तक एक भी फूड पार्क वैशाली , मुजफ्फरपुर एवं राज्य के किसी भी जिले में नहीं खुल पाया। एक मेगा फ़ूड पार्क जो खगड़िया के मानसी में खुला था जिस से वहाँ के स्थानीय ढाई सो से ज़्यादे लोगो को रोज़गार मिला था और उनके परिवार का भरण पोषण हो रहा था राज्य सरकार और केंद्रीय खाध प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री के उदाशीनता के करण बियार्डा ने आवंटित भूमि को ग़लत करणों के वजह से रद्द कर दिया। पशुपति पारस का केंद्रीय खाध प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप में उनका कार्य पूरी तरह से निराश जनक रहा है। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि पशुपति कुमार पारस नरेंद्र मोदी जी के सपनों से पूरी तरह से खिलवाड़ कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.