ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन जिलों में शिविर लगा वाहन चालकों के आंखों की हुई जांच

आश्यकतानुसार वाहन चालकों के बीच निः शुल्क में किया जाएगा चश्मा का वितरण

पटना। आपको बता दें की सड़क सुरक्षा सप्ताह, 2023 के दूसरे दिन गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों में बस, ऑटो एवं ट्रक चालकों के सामान्य स्वास्थ जांच के साथ आंखों की जांच की गई। इसके लिए जिलों में विशेष हेल्थ कैम्प का आयोजन किया। जिलों में नेत्र विशेषज्ञ द्वारा सभी के आंखों की जांच की गई। जांच के बाद आवश्यकतानुसार निः शुल्क चश्मा दिया जाएगा। वहीं विशेष वाहन जांच अभियान के तहत वाहनों के फिटनेस, रिफ्लेक्टिव टेप और इंश्योरेंस की जांच की गई। अभियान के दौरान मोटरवाहन अधिनियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही वाहन चालकों को समय समय पर वाहनों का फिटनेस कराने और रिफ्लेक्टिव टेप का अधिष्ठापन कराने के लिए जागरूक किया गया। राज्य परिवहन आयुक्त श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने बताया कि ऑटो, ट्रक एवं बस चालकों का समय समय पर आंखों की जाँच जरूरी है। इसके लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहन चालकों के आंखों की जांच कर निः शुल्क चश्मा वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके इसके लिए सड़क सुरक्षा के दौरान ऑटो, बस एवं ट्रक के वाहन चालकों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सड़क दुर्घटनाओ में ऑटो एक्सीडेंट भी बड़े पैमाने पर होते हैं। ऑटो चालकों को सड़क सुरक्षा के सामान्य नियमों से परिचित किया जाना आवश्यक है। वहीं वाहनों के रिफ्लेक्टिव टेप जांच के दौरान जिन व्यवसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगा था वैसे वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया एवं कई वाहनों पर ऑनस्पॉट रिफ्लेक्टिव टेप का अधिष्ठापन कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.