ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवा रालोजपा ने स्वामी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना। आज युवा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में स्वामी स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श देशवासियों का हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है. राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जंयती पर उनके विचारों, शिक्षा और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्र के प्रतिभावान युवाओं को सशक्त और राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करना महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है. इसके तहत एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरूप देश की विविधतापूर्ण संस्कृति को एक मंच पर लाया जाता है. स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि हर युवा राष्ट्र के निर्माण के लिए योगदान दे सकता है. उनका कहना था कि युवाओं के सामथर््य  का सही जगह और सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। वे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा पर विशेष जोर देते थे, उन्होंने हमेशा से युवाओं से यह अपील की कि उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर कड़ा प्रयास करना चाहिए ताकि वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर पाए, विवेकांनद हमेशा कहते थे कि उनका विश्वास युवा पीढ़ी, आधुनिक पीढ़ी में है.वे सिंह की भांति सभी समस्याओं से लड़ सकते हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी, प्रदेश महासचिव रंजीत पासवान, राधाकान्त पासवान, मनीष त्यागी, राणा, अंकित दूबे, मंगल पांडे, मनोरमा देवी, आश्मीन खातून, संजय कुमार, गजेन्द्र यादव, देवेन्द्र कुशवाहा, सद्दाम हुसैन सहित कई कार्यकर्ता ने श्रद्धांजली अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.