सूत्रधार कार्यालय के लिट्टी चोखा पार्टी में रंगकर्मी और पत्रकार हुए शामिल
खगौल। सांस्कृतिक संस्था सूत्रधार के अपने विस्तारित कार्यालय जमालुद्दीन चक में लिट्टी चोखा का आयोजन हुआ। सूत्रधार के महासचिव नवाब आलम और टीम के अस्तानंद सिंह, अनिल कुमार, प्रसिद्ध यादव एवं मिथिलेश सिंह ने अपने हाथों से लजीज लिट्टी चोखा बनाकर अतिथियों को परोसा। इस आयोजन में समाजसेवी, रंगकर्मी, पत्रकार सहित खगौल नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुजीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस, मुख्य प्रचार निरीक्षक रेलवे दानापुर के तनवीरुल हक भी शिरकत किये। लिट्टी चोखा पार्टी में खगौल के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मधुकर, रंजीत प्रसाद सिन्हा, चन्द्रशेखर भगत, पीयूष शर्मा, संजय पाण्डेय, मनोज सिन्हा, रूपक शर्मा, आदम परवेज, राज किशोर गुप्ता उर्फ बबलू, अनीश कुमार,वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, सतीश कुमार, कलाकार दीपक कुमार, शशिभूषण, रत्नेश, सुधीर कुमार सिंह, नवीन रोहित, आर्यन, टीपू पांडेय, अजय सिन्हा मौजूद रहे। इस पार्टी में शामिल लोगों ने विभिन्न सोशल इश्यू पर खुलकर बातें किये और हंसी ठिठोली भी हुई। कुछ राजनीतिक, सामाजिक मुद्दे और जन समस्याओं पर भी चर्चा हुई। लिट्टी चोखा के बहाने नव वर्ष में लोग एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले और एक दूसरे का हालचाल जाना और नूतन वर्ष की बधाई दी।