ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मज़दूर दंपती ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक मजदूर दंपती ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने यह जानकारी शनिवार को दी। बीती देर रात्रि हुई घटना की सूचना पर सभी अधिकारी डाग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शवों का पंचनामा कर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मवई गांव निवासी मजदूर रामस्वरूप(30) की पत्नी प्रीति (27) ने सल्फास खा लिया था। कुछ देर बाद जानकारी होने पर पति रामरूप ने भी सल्फास की गोलियां गुटक ली। हालत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां से उपचार हेतु कानपुर रेफर किया गया, जिनकी कानपुर जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण घरेलू कलह ही प्रतीत हुई लेकिन मामले की प्रत्येक दृष्टि से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम व जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.