ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि की यादगार में कैलेंडर का किया गया विमोचन

19 जनवरी को भव्य पुण्यतिथि समारोह के आयोजन पर किया गया विचार

पटना। इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर अपनी शौर्य गाथाओं की छाप छोड़ने वाली इस भारत भूमि ने कई योद्धाओं को जन्मा जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। इतिहास में कई गौरवशाली योद्वा और राजा रहे हैं, जो अपनी मातृभूमि पर संकट आने पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने से भी पीछे नहीं रहे। देश के उन्हीं शूरवीरों में एक हैं महाराणा प्रताप। जिन्होंने कभी अपने राज्य को वापस पाने के लिए लगातार संघर्ष किया। वे कभी झुके नहीं और किसी कीमत पर समझौता नहीं किया। महाराणा प्रताप भी उन्हीं वीर सपूतों में से हैं जिनके शौर्य की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है। उनके पराक्रम का लोहा खुद अकबर ने भी माना था। 19 जनवरी को उसी महान योद्धा की पुण्यतिथि है। जिसको लेकर बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित नीरपुरगांव में महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें महाराणा प्रताप पुण्यतिथि के यादगार में कैलेंडर का विमोचन किया गया एवं 19 जनवरी को भव्य पुण्यतिथि समारोह आयोजन पर विचार किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबू सुरेश प्रसाद सिंह के अलावा सचिव प्रोफेसर सुमन सह सचिव रवि सिंह चौहान उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजू ट्रस्टी बलराम सिंह, गांधीजी बब्बन सिंह, प्रमोद सिंह, संजीव रंजन उर्फ बबलू सर, युवा समाजसेवी कुणाल सिंह, मनीष सिंह चौहानसहित दर्जनों लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.