ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गणतंत्र दिवस समारोह में 7 वर्षों से बिहार की झांकी का शामिल नहीं किया जाना बिहार और बिहारी लोगों का अपमान है: लेशी सिंह

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु होने वाले ‘कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री’ कार्यक्रम में मंगलवार को बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह शामिल हुई। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यकत्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि विगत सात वर्षों से गणतंत्र दिवस समारोह में लाल किले पर निकलने वाली झांकी में बिहार की झांकी का शामिल नहीं किया जाना बिहार और बिहारी लोगों का अपमान है जो लगातार केंद्र सरकार कर रही है।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी सभी धर्मों एवं धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करने वाली पार्टी है और हमारे मुख्यमंत्री इसी के आधार पर काम करते हैं। शिक्षा मंत्री के बयान पर राजद की चुप्पी के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह राजद का मामला है।
पत्रकारों द्वारा सरकार और महागठबंधन के विषय में सवाल पूछे जाने पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि सरकार और महागठबंधन में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। महागठबंधन के नेता सभी मामले को हल कर लेने में पूरी तरह सक्षम हैं। भारतीय जनता पार्टी भावनात्मक बातों को भड़का कर लोगों को गुमराह करने एवं राजनीतिक कुचक्र रचने का काम करती रहती है पर बिहार की जनता सब कुछ भली भाँति जानती समझती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.