ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय नौबतपुर का किया गया निरीक्षण

अधिकारियों के दिये आवश्यक निर्देश

पटना। आज पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के द्वारा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय नौबतपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा जाति आधारित गणना 2022 प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, धान अधिप्राप्ति, आपूर्ति एवं अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया गया। वहीं जिलाधिकारी के द्वारा कार्यालय के सभी कर्मियों को आवंटित कार्यों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर प्रदीप सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पटना, प्रखंड विकास पदाधिकारी नौबतपुर राहुल राज, अंचलाधिकारी नौबतपुर विजेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती विनीता कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी घनश्याम कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रमेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका दीपक कुमार एवं प्रखंड समन्वयक प्रमोद कुमार पांडे भी मौजूद थे। वहीं जिलाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय नौबतपुर का भी निरीक्षण किया गया जिसमें विशेषतः मातृवंदन योजना, परवरिश योजना, कन्या उत्थान योजना, टी० एच० आर० योजना, अन्नप्रासन योजना एवं पोषाहार योजना का निरीक्षण किया गया साथ ही अंचल कार्यालय नौबतपुर में विशेषतः परिमार्जन, दाखिल खारिज, मापी रजिस्टर एवं अतिक्रमणवाद से संबंधित पंजी का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश के साथ-साथ लंबित आवेदनों को शीघ्र ही निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पटना एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रखंड कार्यालय नौबतपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसके उपरांत जिलाधिकारी अन्य पदाधिकारी के साथ पैक्स गोदाम एवं जाति आधारित गणना का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया तथा जाति आधारित गणना कार्य को ससमय निष्पादित करने के साथ-साथ आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.