ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला बंदी को गोली लगने का मामला: अंबाला सेंट्रल जेल पहुंचे विज, अधिकारियों को सीन री क्रिएट करने के दिए आदेश

अंबाला:  अंबाला सेंट्रल जेल में महिला बंदी को लगी गोली मामला पहेली बनकर रह गया है। जेल में गोली कहां से लग गई इसको लेकर पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। मामले को दो दिन बीत गए हैं इसलिए आज खुद मौका देखने गृह मंत्री अनिल विज पहुंच गए। विज ने महिला वार्ड में पहुंच पूछताछ की और जेल प्रशासन से भी सवाल किए। जिसके बाद विज ने महिला के ठीक होकर वापिस आने पर सिन री क्रिएट करवाने के आदेश दिए। विज ने कहा कि मामला गंभीर है। इसकी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अंबाला सेंट्रल जेल में गोली कहां से आई किसने चलाई इसका जवाव किसी के पास नहीं है। जेल के स्टाफ और जेल की चेकिंग व जेल के सीसीटीवी कैमरे भी इसमें कोई मदद नहीं कर पाए हैं। एसपी जेल ने भी अभी किसी निष्कर्ष पर न पहुंच पाने की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.