ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तमिलनाडु के डॉक्टरों को लाइव रोबोटिक सर्जरी की जानकारी देंगे AIOR : डॉक्टर आशीष सिंह

पटना। रोबोटिक लाइव सर्जरी में देश में अपनी अलग पहचान बना चुके अनूप इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑर्थोपेडिक एंड रिहैबिलिटेशन, पटना के मेडिकल डायरेक्टर डॉ आशीष सिंह तमिलनाडु के डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी की जानकारी देंगे। बिहार के लिए ये गर्व का विषय है कि बिहार के डॉक्टर देश के दूसरे राज्य में वहां के डॉक्टर को शिक्षा देंगे। आपको बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित मेडिकल कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर आशीष 28 जनवरी को लाइव रोबोटिक लाइव सर्जरी भी करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन 27 और 28 जनवरी को चेन्नई में किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस का आयोजन डिपार्टमेंट मेलमैरुवथुर आदिशक्ति हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोपेडिक की तरफ से किया गया है।

बिहार के लिए यह पहला मौका है, जब कोई बिहारी डॉक्टर तमिलनाडू के डॉक्टर को लाइव रोबोटिक सर्जरी करके इसकी जानकारी देंगे। डॉक्टर आशीष इसके पहले देश के अन्य दूसरे शहरों जैसे जालंधर, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और अमृतसर में जाकर लाइव रोबोटिक सर्जरी कर चुके हैं और उसकी जानकारी भी दे चुके हैं। रोबोटिक लाइव सर्जरी को पूरे तमिलनाडु के डॉक्टर देखेंगे। इस आयोजन में 500 से भी ज्यादा डॉक्टर शिरकत करेंगे।

इस मेडिकल कॉन्फ्रेंस में अनुप इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑर्थोपेडिक एण्ड रिहैबिलिटेशन (AIOR), पटना के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर आशीष सिंह अपना लेक्चर देंगे। जो जटिल कूल्हे के प्रत्यारोपण के ऊपर आधारित होगा। बता दें कि रोबोटिक लाइव सर्जरी में डॉ आशीष सिंह पूरे देश के सर्वश्रेष्ठ नाम में से एक हैं। देशभर के कई संस्थान डॉ आशीष सिंह को रोबोटिक लाइव सर्जरी में जानकारी देने के लिए आमंत्रित करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.