ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महागठबंधन को कमजोर करने वाले लोग मुख्यमंत्री को कर रहे कमजोर : जयंत राज

बिहार के विकास हेतु बना है महागठबंधन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु होने वाले ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री’’ कार्यक्रम में बुधवार को लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज सम्मिलित हुए और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री जयंत राज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री को कमजोर करने की जो लोग साजिश कर रहे थे उनका पर्दाफास हो गया है। बिहार के विकास हेतु महागठबंधन बना है इसे कमजोर करने वाले लोग हमारे नेता मुख्यमंत्री को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा महागठबंधन में हुयी डील के बावत पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जदयू डील में नहीं सभी के लिए न्याय के साथ विकास में विश्वास रखती है। जयंत राज ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हमारे नेता ने उपेन्द्र कुशवाहा को पहली बार विधान सभा का चुनाव जीतने पर विरोधी दल का नेता बनाया, चुनाव हार गए तो पार्टी का पदाधिकारी बनाया और बाद में राज्यसभा में भेजने का काम किया। इस बार पार्टी में आने पर उन्हें अपने संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया, फिर पवेलियन में बैठाने की बात का क्या मायने हो सकता है। महागठबंधन से हुयी डील के बारे में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के नाते तो उन्हें ही बताना चाहिए। उनकी नाराजगी के कारण के बारे में पूछने पर मंत्री ने कहा कि कोई कारण तो सामने नजर नहीं आता। अति महत्वाकांक्षा अगर पाले हों तो वही बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी से नेता होते हैं नेता से पार्टी नहीं हो सकती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.