सिवान में जहरीली शराब सेवन से हुई मौत पर रालोजपा के नेतागण पीड़ित परिवार से मिले
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सिवान के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के भोपतपुर पंचायत के बाला गांव में रविवार को जहरीली शराब पीने से हुई छह लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने घटना की विस्तृत जानकारी के लिए राष्ट्रीय लोजपा की एक कमिटी गठित की जो घटनास्थल पर जाकर घटना की जानकारी ली, प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि कमिटी के सदस्यों में दलित सेना के प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव रंजीत पासवान, राधाकान्त पासवान, मनीष त्यागी, विगन मांझी मुख्य रूप से घटनास्थल और पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपने नेता को घटना की पूरी जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार शराबबंदी कानून में पूरी तरह फेल है जिससे जहरीली शराब पीने से अभी तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। जहरीली शराब रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है, शराबबंदी कानून अगर सही से नही पालन हो रहा है तो शराबबंदी कानून को पूरी तरह से नीतीश सरकार को शराबबंदी कानून में संशोधन कर खत्म कर देना चाहिए ताकि निर्दोष, गरीब लोगों की जान बच सके। आगे श्री प्रिंस ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतों पर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी दें ताकि इनके परिवार का भरण-पोषण हो सके। प्रिंस राज ने आगे कहा कि नीतीश कुमार हठधर्मी नहीं बने, आपके इस तुगलकी फरमान से कितनों लोगों की जान चली गई कितनें लोग जेल में सड़ रहे हैं, कितने परिवार बर्बाद हो चुका है, आपके पहले भी इस प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कर्पूरी ठाकुर ने बिहार मे शराबबंदी कानून लाया था, मगर सफल न होने के कारण कानून को रद्द कर दिया।