ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धार भोजशाला में मां सरस्वती जन्मोत्सव की शुरुआत मां की पूजा के बाद यज्ञ में लोगों ने डाली आहुति

धार  बसंत पंचमी पर महाराजा भोज स्मृति बसंतोत्सव समिति शनिवार को मां सरस्वती जन्मोत्सव धार में मनाएगी। यज्ञ के साथ चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत हो गई है। जिलेभर के हिंदू समाज के लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शन और पूजा के लिए भोजशाला आ रहे हैं। इस बार 988 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। कुछ देर बाद शहर के उदाजीराव चौराहा लालबाग से शोभायात्रा की शुरुआत होगी। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के युवा सहित अन्य लोग शामिल होंगे। नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए डेढ़ घंटे में शोभायात्रा भोजशाला पहुंच जाएगा। यात्रा में बग्गी पर मां वाग्देवी का चित्र रहेगा। जिसे भोजशाला में पदाधिकारियों द्वारा लेकर जाएंगे। दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन भोजशाला में होगा। जिसके कुछ देर बाद धर्मसभा भोजशाला चौक में होगी। दिल्ली के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा सभा को संबोधित करेंगे।

पुलिस छावनी बना भोजशाला

आयोजन को लेकर सुरक्षा दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। करीब 600 की संख्या में पुलिस जवान सहित राजस्व विभाग का अमला भी डयूटी कर रहा है। धार शहर पुलिस छावनी में बदल चुका है। नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवान मौजूद हैं। शहर की गलियों में बाइकर्स पुलिस सहित बाहरी हिस्से में पुलिस मोबाइल लगातार भ्रमण कर रही है। इसी तरह डीएसपी, टीआई, एसडीएम और तहसीलदार भी भोजशाला और परिसर में अपने फिक्स पाईंट पर मौजूद हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.