ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राष्ट्रीय न्यूट्रीशन कांग्रेस में डॉ. मनोज हुए सम्मानित

• समुदाय स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ मनोज कुमार
• इंडियन डाइटेटिक एसोसिएशन ( आई डी ए ) के बिहार चैप्टर के सचिव हैं डॉ. मनोज

पटना। इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ इंटरनल एंड पैरेंटइरल न्यूट्रीशन के राष्ट्रीय न्यूट्रीशन कांग्रेस में डॉ मनोज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पोषण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. चेन्नई स्थित होटल ताज में हुए समारोह में डॉ. मनोज को पुरस्कृत किया गया. विदित हो कि डॉ. मनोज के द्वारा विगत वर्षो में पोषण एवं कोविड 19 के दौरान समुदाय के लिए सरकारी एवं निजी स्तर पर किए गए सहरनीय कार्य के किए गए है. डॉ मनोज कुमार भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड के निवासी है.

स्वास्थ्य एवं पोषण सलाहकार के रूप में हैं कार्यरत:
डॉ मनोज कुमार वर्तमान में बिहार सरकार के समेकित बाल विकास सेवाएं, समाज कल्याण विभाग में स्वास्थ एवं पोषण सलाहकार के रूप में कार्यरत है. भारत सरकार एवं बिहार सरकार के पोषण संबंधी योजनाओं के नीति निर्धारण, क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर अपना अहम योगदान दे रहे है. राज्य में कुपोषण को कम करने की दिशा में सरकार के द्वारा संचालित पोषण गतिविधि को दिशा देने में पोषण विशेयज्ञ के तौर पर काम कर रहे है एवं साथ ही राज्य स्तर पर सबंधित विभागो एवं डेवलपमेंट पार्टनर के साथ समन्वय में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे है. डॉ मनोज कुमार इंडियन डाइटेटिक एसोसिएशन बिहार चैप्टर के सचिव भी है, इस नाते राज्य में सबंधित संस्थानों एवं सरकारी तंत्र को तकनीकी रूप से पोषण संसाधन के रूप में भी सहयोग करते आ रहे है साथ ही राज्य में पोषण सबंधित जागरूकता के लिए लगातार गतिविधि करते आ रहे है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.