ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीतीश देश के सर्वोच्च राजनीतिज्ञों में से एक

भाजपा देश का सबसे बड़ा झूठा पार्टी : डॉ. मधुरेंदु पांडेय

पटना। जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ . मधुरेंदु पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च राजनीतिज्ञों में से एक बताते हुए कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता अभियान से घबराकर मर्यादा विहीन बयानबाजी कर रही है। जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश की राजनीति में भाजपा जैसा धोखेबाज, ढोंगी और जुमलेबाजी से भरे हुए दूसरा और कोई पार्टी नहीं है। पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पूंजी पतियों के आगे घुटने टेक दिए हैं। देश में भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। गरीब व पिछड़े लोग महंगाई से त्रस्त हैं। बावजूद भाजपा वाले निर्लज्जता कि सारी सीमा को तोड़ते हुए देश की मुद्दों से भटकाने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति नित्य तथ्यहिन आरोप लगा रहे है जो बिल्कुल ही निराधार होता है।पांडेय ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को छलने का काम किया है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और विशेष पैकेज देने की बात कह मुकर गए हैं । भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार से किए गए वादे को ख्याल रखना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.