ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भ्रष्टाचारियों को शरण देना सरकार का कर्तव्य हो गया है : डॉ संजय जायसवाल

पटना। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज पासवान जाति से आने वाले भाजपा विधायक लखींद्र पासवान को सदन से दो दिन के निलंबित किए जाने के बाद बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इसे विधानसभा का काला दिन बताया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर विपक्ष के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलित विधायक को आज सत्ता पक्ष के एक विधायक द्वारा सदन में गाली दी गई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि पासवान को दलित होने के कारण विधानसभा से दो दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि श्री पासवान आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बात कर रहे थे। उनके मानदेय बढ़ाने को लेकर सरकार से प्रश्न कर रहे थे। इस दौरान सत्ता पक्ष के एक विधायक ने श्री पासवान को गाली दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने गाली देने वाले विधायक पर इसलिए कारवाई नहीं की क्योंकि जिस दल से वे आते हैं, उस दल में उनकी ही जाति का वर्चस्व है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राजद को प्रारंभ से ही दलित से घृणा है। इस कारण ये लोग दलित को अपमानित करना अपना हक समझते हैं। भाजपा नेता ने राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आजकल उनकी रूदाली खूब दिख रही है। मुद्दा सी बी आई और छापेमारी, भाई बहन का नहीं है बात नौकरी के बदले जमीन लिखवाने की है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार के नेताओं से माफी मांगते हुए बताना चाहिए कि उनका परिवार नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाई है या नहीं। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में उनके घर गाय का दूध दुहने वाला भी लालू परिवार को 70 लाख दान करने की क्षमता हो जाएगा, यही बेनामी संपत्ति है। उन्होंने तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चार लाख की कीमत पर चार मंजिला मकान उन्हें कैसे मिली। वहीं डॉ जायसवाल ने दावा करते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार हुआ है उसके सबूत जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने ही उपलब्ध करवाए थे। सिंह आज भले इधर उधर की बात कर रहे हैं। उन्हे लोगों को सामने आकर बताना चाहिए कि जो सबूत उन्होंने उपलब्ध करवाए थे, वह गलत है। भाजपा नेता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अब तो राजद के नेता भी सुरक्षित नहीं है। सारण से आज ही राजद नेता का अपहरण हो गया। बेतिया के सांसद जायसवाल ने बिहार के लोगों से भ्रष्टाचारियों को भगा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचारी आदतन अपराधी हैं। वहीं इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार झा और अशोक भट्ट उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.