ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोदी कोई भगवान नहीं, हर बुथ कमिटी रजिस्टर में मजबूत

फतुहा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री कोई भगवान नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। सभी मंत्री संसद विधायक और कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल का पुस्तक अध्ययन करना चाहिए तथा बताए रास्ते पर चलना होगा। मोदी का नाम जपने तथा अपने से नीचे के कार्यकर्ताओं से सिर्फ माला पहन लेने से संगठन मजबूत नहीं बन सकता है। हर बूथ तक भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा विनायक का लाभ पहुंचाना। यही संगठन को मजबूत बनाने का तरीका है। मंत्री, सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेवारी होनी चाहिए कि बीडीओ,सीओ , एसडीओ, जिलाधिकारी आदि से योजनाओं से लाभार्थियों की सूची लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंप देना चाहिए तथा जिला अध्यक्ष का कर्तव्य है की जिला के सभी जिला संगठन के पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्ष को सौंप देना चाहिए। मंडल अध्यक्ष को जिम्मेदारी होगी कि हर एक बुथ पर योजनाओं से लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करा दें। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्देश है कि 14 मार्च से 20 मार्च तक सभी बूथ कमेटी को सक्रिय कर देना है। दुर्भाग्य है कि आज तक शायद ही किसी बूथ कमिटी को योजनाओं से लाभार्थी की सूची उपलब्ध कराया गया। यदि भाजपा को बिहार में सत्ता में आकर विकास करना है तो जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसे जनता तक पहुंचाने के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी स्तर पर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार एवं अपराध के खिलाफ आवाज उठाने की क्षमता में होनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.