ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना बिहटा गोदाम में भीषण शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग 1 करोड़ की संपत्ति जलकर हुई राख

पटना बिहटा थानाक्षेत्र के अमहरा स्थित एक गोदाम में अचानक आग लग गई इसमें करीब 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक एक करोड़ से अधिक की संपत्ति के नुकसान की बात बताई जा रही है अम्हारा स्थित मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज गोदाम में मंगलवार को अचानक आग लग गई आग से गोदाम के अंदर रखें पिकअप वाहन सहित शारदा इंटरप्राइजेज, शंकर डिस्ट्रीब्यूटर, मारुति इंटरप्राइजेज एवं इंटरप्राइजेज एजेंसी के करीब 1 करोड से ऊपर की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इसमें किराना सामान जेनरल स्टोर के सामान 2 चार पहिया वाहन समेत कई कीमती सामान जलकर राख हो गए

गोदाम के पार्टनर रविशंकर ने जानकारी देते हुए बताया की सुबह उनको अचानक सूचना मिली की गोदाम आग की लपटें और धुआं दे रहा है इसके बाद गोदाम पहुंचा तो देखा कि गोदाम में पूरी तरह आग लगी हुई है इसके बाद इसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दी गयी सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया अगलगी के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है कुछ लोग शॉर्ट सर्किट से अगलगी की बात कह रहे हैं। बिहटा थाना प्रभारी ऋतुराज ने बताया कि अगलगी की सूचना के बाद फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। कितने का नुकसान पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक थाना में किसी तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है जिससे यह आंकड़ा लगाया जा सके कि कितने के नुकसान हुई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.