ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंदिर में शिव जी की मूर्ति स्थापना पर अखंड कीर्तन को लेकर भव्य कलश यात्रा।

पुनपुन थाना क्षेत्र के मनोरह गांव में आयोजित भगवान शिव जी के मूर्ति स्थापना को लेकर तीन दिवसीय अखंड कीर्तन समारोह तथा कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाला गया। ग्रामीणों की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अखंड कीर्तन एवं मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बाजे गाजे, हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ माथे पर कलश लेकर पुनपुन नदी घाट के पास पहुंचे। जहां सभी ने पूरे विधि विधान के साथ जल भरा। उसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, हर हर महादेव, जय बजरंगबली, जय माता रानी का जयकारा लगाते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचे जहां विद्वान पंडितों के मंत्र उच्चारण के साथ तीन दिवसीय अखंड कीर्तन का शुरूआत किया। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। कमेटी के आयोजकों ने बताया कि यह कीर्तन मंगलवार से लगातार गुरुवार तक किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.