ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न बोर्ड / निगम द्वारा दी गई 130.53 करोड़ रूपये की सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने इस सामाजिक पहल की सराहना की

पटना। आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद’ में संबंधित विभागों के मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव ने 130.53 करोड़ रूपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपी। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 25 करोड़ रूपये, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने 15 करोड़ रूपये, बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम ने 12 करोड़ रूपये, बिहार राज्य औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार 11 करोड़ रूपये, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड ने 10 करोड़ रूपये, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने 10 करोड़ रूपये, बिहार राज्य शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम ने 09 करोड़ रूपये, बिहार राज्य पथ विकास निगम 10 करोड़ रूपये, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम ने 05 करोड़ रूपये, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम ने 05 करोड़ रूपये, बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ ने 04 करोड़ रूपये, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने 02 करोड़ रूपये, आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार ने 02 करोड़ रूपये, बिहार राज्य भंडार निगम ने 01 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने के लिये सभी को धन्यवाद दिया एवं उन्हें अपनी शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो0 इसराईल, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो० आफाक आलम, अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव शिक्षा दीपक कुमार सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव नगर विकास एवं आवास अरूणीश चावला, अपर मुख्य सचिव उद्योग संदीप पौंड्रिक, प्रधान सचिव सूचना प्रावैधिकी संतोष मल्ल, प्रधान सचिव ऊर्जा संजीव हंस, सचिव ग्रामीण कार्य पंकज कुमार पाल, सचिव सहकारिता श्रीमती बंदना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार सहित विभिन्न बोर्ड / निगमों के प्रबंध निदेशक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.