ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहारी माटी के गौरव थे वशिष्ट बाबू- सूर्य कान्त गुप्ता

पटना। आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत को चुनौती देने वाले महान गणितज्ञ बिहारवासी पद्मश्री डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह की 81वीं जयंती समारोह का आयोजन गुलजारबाग खेल परिसर अवस्थित राणा’ज फ्यूचर प्वाइंट कोचिंग संस्थान में किया गया। जयंती समारोह का उद्घाटन शिक्षक, विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य कान्त गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता संस्थान के निदेशक स्वाधीन राणा उर्फ राणा सर ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में शिव श्याम ने कार्यक्रम में भाग लिया। संचालन विक्रम बिहारी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर वशिष्ट बाबू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने वशिष्ठ बाबू के जीवनवृत्त व कृतित्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वशिष्ट बाबू का जन्म 2 अप्रैल 1942 ई. को भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव में हुआ था। छोटे से गांव से निकलकर आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत को चुनौती दी। वे वास्तव में बिहारी माटी के गौरव थे। मुख्य अतिथि शिव श्याम ने वशिष्ट बाबू के गणित में योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया। राणा सर ने वशिष्ट बाबू के विद्यालय से लेकर नासा में मिली सफलता के बारे में बताया। जयंती समारोह को सफल बनाने में शशि कांत एवं छात्र-छात्राओं योगदान सराहनीय रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.