मोदी का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगी- जिला अध्यक्ष अरुण कुमार
फतुहा। भाजपा बाढ़ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी देश में पहला प्रधानमंत्री होंगे जिनके पीछे दुनिया चलने को तैयार है, जिस कश्मीर में अलग संविधान, अलग झंडा, 6 साल पर चुनाव होता था। मोदी ने कश्मीर में एक झंडा ,एक साथ चुनाव तथा भारत का अंग बना दिया। 370 धारा समाप्त कर दिया, तीन तलाक जैसे कानून समाप्त कर दिया, मोदी ने किसान मजदूर महिलाओं के हित में कानून बनाया, इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इनके मार्गदर्शन और जनहित में सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही है। हर एक गांव मोहल्ले में सड़कों की जाल बिछा दी गई है, बड़े -बड़े नदियों में सैकड़ों पुल निर्माण की जा रही है। दिल्ली, मुंबई भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई एक्सप्रेस भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस होगा। अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग। 18 नवंबर 2022 को भारत में अंतरिक्ष में ऊंची छलांग लगाते हुए एक नए युग में प्रवेश किया। जी-20 की अध्यक्षता! इंडोनेशिया के राष्ट्रपति 16 नवंबर 2022 को जी-20 की अध्यक्षता अधिकारी के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दी अब भारत के पास अपनी छवि और मजबूत करने का मौका मिला है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत। अर्थव्यवस्था के लिहाज से फिलहाल अमेरिका, चीन ,जापान जर्मनी और भारत दुनिया के 5 देशों में है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगी।