ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली की शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख

बिहारशरीफ। हिलसा प्रखंड के पूना पंचायत के नबडिहा गांव में बटाईदार किसान सिद्धेश्वर बिंद के करीब एक बीघा का पक कर तैयार हुआ गेहूं का फसल बिजली के शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हो गया।
इस घटना पर अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार यादव एवं भाकपा माले के प्रखंड कमेटी सदस्य भीम प्रसाद बिंद इस बटाईदार किसान की क्षतिपूर्ति के लिए बिहार सरकार से₹20000 राशि के मुआवजे की मांग की है।
आगे उन्होंने यह भी कहा की हिलसा प्रखंड में बड़े पैमाने पर बिजली का नंगा तार रहने से हमेशा शॉर्ट सर्किट की घटनाएं आम हो गई है। जिसके कारण बड़े पैमाने पर किसानों का इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है और कभी कभी नंगे तार की चपेट में आने से किसानों की मौतें भी हुआ करती है। बिजली के द्वारा आगजनी जैसी घटना एवं किसी तरह की अप्रिय घटना होने से बचने के लिए बिजली विभाग से उन्होंने कभर युक्त तार लगाने की मांग की है ताकि आगे ऐसी घटनाएं ना घटे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.