ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

पटना। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के तीन पदाधिकारियों को पटना महानगर में मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू एवं पदाधिकारियों द्वारा भाजपा प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने बताया की शैलेंद्र श्रीवास्तव सोनू जी को चिरैयाटाड़ मंडल, अखिलेश कुमार लुलन जी को गौतम बुद्ध मंडल, सुमित कुमार श्रीवास्तव को कंकड़बाग उत्तर मंडल का अध्यक्ष पटना महानगर के अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार द्वारा बनाया गया है। श्री राजू ने कहा की ये सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वाह ये सभी पूरे निष्ठा के साथ करेंगे। साथ ही साथ श्री राजू ने कहा की इन लोगों के मंडल अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी जिसका फायदा पार्टी को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में मिलेगा। उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ राजीव रंजन यादव, आनंद सिन्हा, आनंद मिश्रा, विकास सिंह, कंचन कुमारी, रेणु कुमारी, भोला थापा, सुमित झा, इंद्रजीत कुमार, सुशील कुमार, संजीव यादव, जयराज चौधरी, मदन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.