ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जीकेसी 24 सितम्बर को अयोजित करेगी “ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस पारिवारिक सम्मेलन”

 पटना : जीकेसी ने रविवार को संध्या समय में नागेश्वर कॉलोनी के रॉयल गार्डेन अपार्टमेंट स्थित केन्द्रीय कार्यालय में बैठक आहूत कर निर्णय लिया कि 24 सितम्बर को पटना में “ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस पारिवारिक सम्मेलन” का अयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया और कहा कि संगठन की गतिविधियों से अवगत कराने के लिए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के सभी पारिवारिक सदस्यों की 24 सितम्बर को पटना में “ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस पारिवारिक सम्मेलन” अयोजित होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को और धारदार बनाने के लिए एक फीडबैक सेंटर ऑन लाइन किया जायेगा। कायस्थ की मजबूती के लिए यूपीआई नम्बर भी जारी किया जायेगा। दीपक अभिषेक ने बताया कि ग्लोबल अध्यक्ष ने बैठक में सभी पदाधिकारीयों को निदेश दिया कि बिहार में चल रही दूसरे चरण की जातिगत जनगणना में सभी कायस्थों को गोलबंद रहकर क्रमांक 21 में ही अपनी जाति दर्ज करें और प्रपत्र में कहीं भी उपजाति (श्रीवास्तव, लाला, कर्ण…..) दर्ज न करें के लिए सभी जगह सक्रीय रुप से कायस्थ को मदद करें। उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने कहा कि जीकेसी कुटीर उद्योग के लिए प्रचार प्रसार के साथ साथ स्थानीय बाजार में उत्पाद को पहुंचाने की दिशा में कारगार प्रस्ताव लाए और कुटीर उद्योग को अमली जामा पहनाने की दिशा में काम शुरु कर दें। उक्त अवसर पर बैठक में बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश सचिव रूपेश कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, राष्ट्रीय महासचिव शिवानी गौड़, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिन्हा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) डा० प्रियदर्शी हर्षवर्धन, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (कला संस्कृति) दिवाकर वर्मा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (आईटी) ई० आशुतोष ब्रजेश, बिहार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा संजू, पियूष श्रीवास्तव, के० श्रीवास्तव एवम पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.