ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई में केंद्र ने बिहार को दी पौन एकड़ भूमि, पीएम को धन्यवाद दें नीतीश: सुशील कुमार मोदी

– जमीन के लिए मुख्यमंत्री को चार्टर प्लेन से मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ी

– उपमुख्यमंत्री रहते मैंने बिहार फाउंडेशन के लिए केंद्र से किया था लगातार पत्राचार

– प्राइम लोकेशन पर 60 साल की लीज पर मिली भूमि, किराया मामूली

– कैंसर इलाज हेतु मुंबई जाने वाले बिहारियों को मिलेगी मदद

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के पत्तन एवं जल परिवहन मंत्रालय ने मुम्बई के प्राइम व्यावसायिक क्षेत्र में 60 साल के लीज पर पौन एकड़ भूमि बिहार सरकार को आवंटित की है। इसके लिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहिए। मोदी ने कहा कि देश की व्यावसायिक राजधानी में भूमि प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री को एक बार भी दिल्ली या मुम्बई नहीं जाना पड़ा, जबकि पुरी में बिहार भवन के लिए जमीन आवंटित कराने के नाम पर उन्होंने चार्टर्ड विमान से पुरी यात्रा करने पर लाखों रुपये खर्च कराये। उन्होंने कहा कि जब मैं सरकार में उपमुख्यमंत्री के नाते बिहार फाउंडेशन का काम देख रहा था, तब मुम्बई में फाउंडेशन के लिए जमीन हेतु केंद्र सरकार से पत्राचार शुरू किया था। मोदी ने कहा कि उस समय मुख्यमंत्री ने भी लीज पर सशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिख कर केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। मोदी ने कहा कि अब जब बिहार सरकार को भूमि आवंटन का पत्र मिल गया है, तब जीएसटी-सहित कुल प्रीमियम की राशि (155.33 करोड़ रुपये) एक माह के भीतर चुकानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भूमि रेलवे स्टेशन के करीब है और यहाँ बिहार फाउंडेशन का भवन बनने से राज्य के उन हजारों लोगों को मदद मिलेगी, जो कैंसर के इलाज के लिए मुम्बई जाते हैं। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार फाउंडेशन के लिए मात्र एक रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से वार्षिक किराये (2752 रुपये) पर यह कीमती जमीन आवंटित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.