ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेजस्वी बतायें, दिल्ली वाले 150 करोड के मकान के मालिक कैसे बने: सुशील कुमार मोदी

– राबड़ी से पूछताछ और परिवार के ठिकानों पर छापे से कर्नाटक चुनाव का कोई संबंध नहीं

– बतायें कि ग्रुप डी के रेलवे कर्मी ने हेमा यादव को 70 लाख की जमीन क्यों गिफ्ट की ?

पटना । पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव केवल यह बता दें कि वे दिल्ली की न्यू फेंड्स कालोनी स्थित 150 करोड़ रुपये के दोमंजिला मकान के मालिक कैसे बन गए? मोदी ने कहा कि नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ और लालू परिवार के ठिकानों पर जांच एजेंसियों के छापे से कर्नाटक चुनाव का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव राजनीतिक जवाब देने के बजाय बतायें कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी पाने वाले हृदयानंद चौधरी ने पटना शहर में अपनी 70 लाख रुपये की कीमती जमीन लालू प्रसाद की पांचवी बेटी हेमा यादव को दान में क्यों दे दी? मोदी ने कहा कि ललन सिंह और स्वर्गीय शरद यादव ने “नौकरी के बदले जमीन” मामले की जाँच के लिए ईडी और सीबीआइ को ठोस सबूत उपलब्ध कराया थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लालू परिवार के भ्रष्टाचार के ठोस सबूत सीबीआई और ईडी को उपलब्ध कराये, वे ही आज उनके सहयोग से राज कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.