ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में वैश्य समाज का आ रहा है नया युग : समीर महासेठ

पटना। आगामी 13 जून को बिहार के पूर्व मंत्री वैश्य रत्न शहीद बृज बिहारी प्रसाद की 25वीं पुण्यतिथि पर, बिहार भर के वैश्य समाज के कार्यकर्ता नेता एवं जनप्रतिनिधिगण एकत्र हो रहे हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कही।
उन्होंने सवादताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति दिवस के मौके पर बिहार में वैश्य समाज की राजनैतिक सामाजिक स्थिति एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज के सर्वांगीण विकास में से संबंधित विषय पर एक महाचिंतन समागम आयोजित होगा। इस समागम को संकल्प सभा का नाम दिया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ पीके चौधरी ने बताया कि आज से तीन दशक पूर्व 7 नवंबर 1993 को पटना के गांधी मैदान से पूर्व मंत्री सहित बृजबिहारी प्रसाद जी ने बिहार में वैश्य समाज को नेतृत्व देने का बड़ा आंदोलन बिहार भर में छेड़ा था। लगातार इस आंदोलन को राष्ट्रीय महासभा के बैनर तले हम लोगों ने सशक्त करने का काम किया। महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष मनजीत आनंद साहू ने कहा कि आगामी लोकसभा और उसके बाद बिहार विधानसभा के चुनाव बिहार के वैश्य समाज के लिए बेहद अहम है। लोकतंत्र की तस्दीक करता है कि जनसंख्या के हिसाब से सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व हर क्षेत्रों में होना चाहिए चाहे वह लोकसभा हो, विधानसभा हो, न्यायपालिका हो सरकारी नौकरियां हो, निजी क्षेत्र हो, मीडिया हो, कॉर्पोरेट का क्षेत्र हो।

उन्होंने कहा कि हम सब के प्रयास से समाज के लोग इस बात को लेकर बेहद जागरूक हुए हैं कि इससे बेहद संवेदनशीलता के साथ समझ रहा है। वैश्य समाज एक व्यवसाई वर्ग है जिसका देश प्रदेश के विकास दर में अहम भूमिका है। वैश्य समुदाय समाज के हर वर्ग काम करता है, हर एक वर्गों की चिंता करता है समाज की महत्ती जिम्मेदारी है कि समाज के हर वर्ग समाज के मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी मदद करें आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है विभिन्न जातियों/उपजारिओं के लोग एक दूसरे से शादी विवाह संबंध को बनाने के लिए एक अभियान चलाने का भी संकल्प लेगा।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रेम कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू मुखीया, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, प्रदेश युवा के महासचिव वैभव गुप्ता, प्रदेश महासचिव राजीव रंजन अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.