सूचना क्रांति के क्षेत्र में विश्व में अव्वल है भारत : प्रेम
पटना। पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि सूचना क्रांति के क्षेत्र में भारत आज एक अभूतपूर्व स्थान विश्व में बना लिया है। मोदी के शासनकाल में भारत में आज 5 जी का इस्तेमाल हो रहा है। जल्द ही भारत में 6जी तकनीक सेवा भी मिलने लगेगी। इंटरनेट डाटा की दरें दुनिया में सबसे कम भारत में है। एक अध्ययन में 1जी की औसत कीमत कनाडा में 5.94, अमेरिका में 5.62, स्विट्जरलैंड में 7.37 है। वहीं भारत में 0.17 यूएसडी एक जीबी का लगता है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल है।