ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

32 हजार रु के कर्ज लेकर पैदा हो रहे हैं देश के बच्चे : राजीव रंजन

पटना। मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि एक तरफ मोदी सरकार विकास पर बड़े-बड़े दावे करती है, दूसरी तरफ इन्होने देश को कर्जे के मकड़जाल में डुबो रखा है। इनकी गलत नीतियों और आर्थिक कुप्रबंधन ने देश की अर्थव्यवस्था का कैसा कबाड़ा निकाल दिया है, यह इनके राज में देश पर बढ़े कर्ज से पता चलता है। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के आने पहले देश पर 409 अरब डॉलर का कर्ज था, लेकिन सरकार की कर्जा लेकर घी पीने की आदत के कारण महज 9 वर्षों में विदेशी कर्जा 620 अरब डॉलर के पास पहुंच गया है। यानी आज देश 210 लाख करोड़ के कर्ज के भार तले दबा हुआ है और भाजपा के नेता जश्न मना रहे हैं। इसका मतलब आज देश का हर नागरिक 32 हजार रु के कर्ज में डूबा हुआ है। इसका तात्पर्य है कि आज पैदा होने बच्चे तक के माथे पर भी इतना ही कर्ज होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.