ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महागठबंधन सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं : श्रवण

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहां कि बिहार में मौजूदा महागठबंधन सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। विगत दिनों से बेटियों की चित्कार से बिहार सहम गया है। राज्य सरकार बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य में मासूम बेटियों और नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म हत्या कि लगातार विभक्त घटनाएं घटित हुई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि गोपालगंज जिला में बेखौफ अपराधियों ने बीस वर्षीय युवती पर तेजाब डालकर बर्बरता से हत्या कर दी तो बक्सर के राजपुर में एक नाबालिक बच्ची के साथ बंदूक की नोक पर अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गया जिला के टनकुप्पा मैं बेखौफ अपराधियों के द्वारा एक मासूम लड़की को जबरन सड़क से उठाकर आॅटो में दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर अपराधियों ने उस मासूम बच्ची को चलती आॅटो से फेंक दिया। जिससे उस बच्ची की मौत हो गई विगत दो दिनों में राज्य में बेटियों के साथ हुई निर्मम घटनाओं से स्पष्ट हो चुका है की प्रदेश में पूरी तरह से प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.