ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व डीजीपी अभयानंद ने छात्रों को किया सम्मानित

पटना। बुधवार को ए.एन कॉलेज में सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में इस दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थान के 250 छात्रों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी व शिक्षाविद अभयानंद ने किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने सफल छात्रों को मोमेंटो, शैक्षणिक प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी और निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने को कहा। वहीं संस्थान के निदेशक सीए विनय कुमार ने कहा कि आज हमने इस सम्मान समारोह के माध्यम से परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया है। इन छात्रों ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में इस संस्थान का परचम एक बार पुनः लहराया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये छात्र निश्चय ही भविष्य में इससे भी बड़ी सफलताएं अर्जित करेंगे। वहीं संस्थान के दूसरे निदेशक सीए विवेक कुमार ने कहा कि ये छात्र ही हमारा भविष्य हैं और आज इनको सम्मानित करके हमें अत्यंत ही सुख की अनुभूति हो रही है। इन्होंने संस्थान तथा हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन व अपनी निरंतर मेहनत से इस सफलता को अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें आगे भी इन छात्रों से ऐसे ही प्रदर्शन की आशा है। वहीं संस्थान के कार्यकारी निदेशक एचएस तिवारी ने भी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे आशा है कि आप इसी प्रकार मेहनत करके आगे भी अपना तथा संस्थान का नाम ऊंचा करेंगे। मौके पर संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.