ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भीषण गर्मी से बचाव हेतु एस आई एस समूह ने ट्रैफिक पुलिस एसपी को मुहैया कराए सैकड़ों बड़े छतरी

पटना। भीषण गर्मी एवं आने वाले बरसात से बचाव हेतु आज एस आई एस समूह के चेयरमैन आर के सिन्हा एवं प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के दिशा निर्देश पर एस आई एस के रिजिनल वाइस प्रेसिडेंट उपेंद्र सिंह एवं जन सम्पर्क अधिकारी सतीश राजू द्वारा पटना ट्रैफिक के एसपी श्री पूरन कुमार झा को गांधी मैदान स्थित पुलिस मुख्यालय में ट्रैफिक सिपाहियों हेतु 100 बड़े छतरी प्रदान किए गए।

उक्त अवसर पर एस आई एस समूह के जन सम्पर्क अधिकारी सतीश राजू ने बताया की एस आई एस समूह सदैव सामाजिक क्षेत्र में कार्य करती रहती है। आज पटना ट्रैफिक पुलिस एसपी को 100 बड़े छतरी उपलब्ध करा कर एस आई एस समूह के चेयरमैन श्री आर के सिन्हा एवं प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा ने यह प्रयास किया है की जो ट्रैफिक जवान इस भीषण गर्मी में भी पटना को जाम से निजात दिलाने हेतु कार्यरत है उन्हे इस भीषण गर्मी एवं आने वाले बरसात में सुरक्षित रखा जाए। राजू ने कहा की एस आई एस समूह सदैव लोगों के मदद हेतु तत्पर रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.