ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेतों में पानी नहीं बिचड़ा कैसे डालें किसान : डॉ लक्ष्मी नारायण

फतुहा। बिहार में गर्मी आग उगल रही है। इसकी सबसे अधिक सकंट किसानों को झेलनी पड़ रही है। पूरे बिहार लगभग 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 5 फ़ीसदी खेतों में भी धान के बीच में नहीं डाले जा सकते हैं। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं भीषण गर्मी के कारण जो किसान डीजल या बिजली मोटर से धान के बीज रोपे हैं, वह भी स्वाहा हो गया है। किसानों के भी हाहाकार बची हुई है। डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह पटेल ने कहा कि धान का बीज बोने का समय रोहन नक्षत्र से शुरू होकर आद्रा नक्षत्र तक चलता है। रोहन नक्षत्र 25 मई को प्रवेश किया और फिलहाल मृगशिरा नक्षत्र चल रहा है और 22 जून की रात से आद्रा नक्षत्र प्रवेश कर जाएगा जो 6 जुलाई तक रहेगा। किसान डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह पटेल ने कहा कि इस वर्ष 17 जून तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होने की स्थिति बने रहने से किसान काफी चिंतित है। हर वर्ष जून में मानसून बारिश अवश्य होती थी जो अब तक नहीं हो पाई है।17/18 जून तक 15 /20% धान के बीज बोए जाते थे। अब तक 1% भी बीज नहीं बोल रहे हैं। बताया जाता है कि पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है , बोरिंग से भी पानी नहीं निकल रहा है। डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान से कोई टैक्स नहीं देते हैं बाबजूद 6 हजार रुपए सालाना दे रही है। जबकि किसान का मालिक आप है आपको सभी सुख- दुख शामिल होना चाहिए। आपको प्रत्येक किसान को 18 हजार महीना देना चाहिए। अमेरिका ने किसान को मुफ्त में बीज ,खाद , बिजली ,दवा आदि देती‌ है तथा किसान से समूचे अनाज खरीद लेती है उस तरह आप भी शुरुआत करें मुफ्त में,बीज,खाद, बिजली आदि तथा एक नया इतिहास का शुभारंभ कर दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.