ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अध्यक्ष सुजीत कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर न‌ए ईओ का किया स्वागत

खगौल। खगौल नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार का बुधवार को खगौल नगर परिषद के अध्यक्ष सुजीत कुमार के द्वारा स्वागत किया गया।इस मौके पर अध्यक्ष सुजीत कुमार के द्वारा नए कार्यपालक पदाधिकारी को बुके और शाल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार को अध्यक्ष द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।
न‌ए कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने आश्वस्त किया कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जो भी गंभीर समस्याएं मेरे संज्ञान में आएगी हम अपने स्तर से एवं आप वार्ड पार्षदों के सहयोग से निदान करने का प्रयास करेंगे।
निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार कुमार ने इस मौके पर बताया कि मेरे ढाई साल के कार्यकाल में खगौल वासियों का काफी सहयोग एवं प्यार मिला। खगौल नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने काम करने में मुझे काफी सहयोग किया। इसके लिए खगौल नगर परिषद के तमाम वार्ड पार्षदों एवं अध्यक्ष को दिल से बधाई देता हूं।
न‌ए कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार का स्वागत करने वालों में खगौल नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद दीपक कुमार, वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, रोहित कुमार उर्फ राहुल,अमरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिंह, सुजाता देवी, सरिता देवी, जूली साहा,सिटी मैनेजर कंचन कुमारी,सफाई निरीक्षक अंबिका प्रसाद,पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स,चंदन कुमार शैलेश कुमार शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.