ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खिलाड़ियों को खेल और विकास से सरकार ने अछूता रखा : सतीश राजू

विधान सभा मार्च को लेकर क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने की बैठक

13 जुलाई मार्च को सफल बनाने की रणनीति पर हुआ विचार

पटना। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुधवार भाजपा प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्रा सभागार में आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने किया। इस अवसर पर बिहार सरकार की नीतियों के विरोध में 13 जुलाई को पार्टी द्वारा प्रस्तावित विधानसभा मार्च में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ ही सूबे के सैकड़ों खिलाड़ी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गाँधी मैदान से विधानसभा मार्च में शिरकत करेंगे। क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि बिहार में मूलभूत सुविधाओं पर इस मार्च के जरिये हम 13 जुलाई को विधान सभा मार्च कर 10 लाख लोगों को नौकरी देने के वादे पर बिहार सरकार से जवाब मांगेगे साथ ही खिलाड़ियों को और खेल के विकास से अछुता रखने पर भी अपना रोष व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सैकड़ों खिलाड़ी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अपनी मांग सरकार के सामने रखेंगे। बैठक में सह संयोजक धीरेन्द्र सिन्हा, मुकेश पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, आनंद सिन्हा, मीडिया प्रभारी विकाश सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी समृद्ध वर्मा, सुमीत झा, आनंद मिश्रा, अनिल पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश गुप्ता, भोला थापा, कंचन, रेणु कुमारी, रिमझिम कुमारी, महानगर अध्यक्ष सुमित शर्मा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत कुमार, कुंदन कुमार, ग्रामीण अध्यक्ष शंकर गुप्ता, सुशील कुमार एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.