ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपने राजनीतिक फायदे के लिए संविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार : जदयू

पटना। जदयू प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह और प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राहुल शर्मा ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ संविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के दोनों प्रवक्ताओं ने आरोप लगाया कि ईडी डायरेक्टर के सेवा विस्तार मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला नजीर है और इस फैसले के बाद बीजेपी को सीख लेनी चाहिए। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि हर संविधानिक संस्था के प्रमुख पद पर नियुक्ति के मामले में बीजेपी राजनीति करती है और अपने अनुसार नियम और कायदे बनाती है। दोनों प्रवक्ताओं ने कहा कि ईडी चीफ को एक्सटेंशन देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के दावों को खारिज कर उसकी मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। प्रवक्ताओं ने कहा कि विधायिका का न्यायिक शक्तियों में हस्तक्षेप करना संविधान की धारा 14 का उल्लंघन है लेकिन इस बात की जानकारी के बाद भी बीजेपी जन बूझकर नियमों का उल्लंघन करती है न्यायिक शक्तियों में हस्तक्षेप करती है। प्रवक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2021 के बाद संविधान का उल्लंघन कर बीजेपी ने ईडी के चीफ को सेवा विस्तार देकर सारी प्रक्रियाओं को तार तार किया जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अपने ताजा आदेश से साबित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.