ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आईटी कंपनियों की बंपर इनकम, टूटा एक दशक का रिकॉर्ड 

कोरोना काल में आईटी कंपनियों ने रिकॉर्ड कमाई की। देश के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की आय चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 15.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 227 अरब डॉलर पर पहुंचने के लिए तैयार है। यह ग्रोथ पिछले एक दशक के किसी भी वर्ष में हुई वृद्धि में सबसे अधिक है। आईटी इंडस्ट्री की संस्था नैसकॉम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नैशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) के अध्यक्ष देबजानी घोष ने वित्त वर्ष 2021-22 को पुनरुत्थान का वर्ष करार दिया है। इस दौरान हुई 15.5 प्रतिशत की वृद्धि पिछले एक दशक के किसी भी वर्ष में हुई वृद्धि में सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2020-21 में आईटी क्षेत्र की आय 2.3 प्रतिशत बढ़कर 194 अरब डॉलर हो गई थी। नैसकॉम ने वित्त वर्ष 2022 के लिए अपनी वार्षिक रणनीतिक समीक्षा में कहा कि आईटी उद्योग ने कुल प्रत्यक्ष कर्मचारियों की संख्या को 50 लाख लोगों तक ले जाने के लिए 4.5 लाख नई नौकरियां जोड़ीं। नए कर्मचारियों में 44 प्रतिशत से अधिक महिलाएं थीं और उनकी, कुल संख्या में अब हिस्सेदारी 18 लाख हो गई है। भारतीय आईटी कंपनियों की निर्यात से आय 17.2 प्रतिशत बढ़कर 178 अरब डॉलर हो गई है, जबकि घरेलू आय 10 प्रतिशत बढ़कर 49 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.