ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कटिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पटना में व्यवसाई की हत्या

बिहार में अपराधियों का साम्राज्य, कानून व्यवस्था ध्वस्त

पटना । बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है ।कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रहा है। ताबड़ तोड़ हत्याओं से आम आवाम दहशत में है। प्रदेश के कटिहार में मंगलवार की रात एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की गला काटकर हत्या कर दी ।वहीं दूसरी और राजधानी पटना में अपराधियों ने पटना साहिब के गल्ला व्यवसाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिहार के बलिया विलोम थाना क्षेत्र में देर रात एक ही परिवार के 3 व्यक्तियों की खून से सनी लाश पाई गई मृतकों में मां बेटा और बेटी शामिल है। तीनों की गला काट कर हत्या की गई है। बलिया बिलोन के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मोहम्मद फिरदौस नामक व्यक्ति मोहर्रम के ताजिए में भाग लेने गया था। घर में उसकी पत्नी एक बेटा और बेटी थे ।देर रात इन तीनों को अज्ञात हत्यारों ने गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ट्रिपल मर्डर से आसपास के इलाके में लोग दहशत में है। घटनास्थल पर पुलिस का फॉरेंसिक विभाग पहुंच चुका है। इस हत्याकांड की जानकारी मिलते हैं पूरे कटिहार में सनसनी फैल गई। राजधानी पटना में भी मंगलवार को देर रात अज्ञात अपराधियों ने पटना सिटी के खांचे कला में मनीष कुमार नामक व्यवसाई को गोलियों से भून डाला। मनीष कुमार सुलतानगंज थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके के रहने वाले बताए जाते हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका गल्ला का व्यवसाए है। देर रात खाजेकला थाना क्षेत्र में किसी व्यक्ति के पास अपने बकाया पैसे के तगादे के लिए गए थे ।मनीष के भाई ने बताया कि जिसके यहां पैसा बकाया था उस व्यक्ति ने हीं पैसा देने के बहाने बुलाया और षड्यंत्र साजिश कर उनके भाई की हत्या करवा दी। गोलियों से घायल मनीष को आनन-फानन में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.