ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस द्वारा महिलाओं की पिटाई का मामला: पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान.. एसआईटी गठन का निर्देश

पटना: बिहार में इन दिनों हत्या लूट रंगदारी जैसे वारदातों में काफी वृद्धि हो रही है। वहीं बिहार के गया में पुलिस का तालिबानी चेहरा सामने आया है। पिछले दिनों बालू उठाव का विरोध करने पर पुलिस ने गांव की महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की बर्बरतापूर्ण पिटाई कर दी थी,जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वहीं दरभंगा में एक युवक ने अपनी पत्नी के आधे चेहरे पर कालिख और आधे पर सफेद पेंट पोत कर उसे पूरे गांव में घुमाया था। पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि, ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। एडीजी ने कहा कि, गया में पुलिस द्वारा जो भी कार्रवाई की गई है उसको संज्ञान में लेते हुए स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है, जो लोग भी इसमें शामिल होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के अधीन है मामला इसलिए कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। नवादा में भी महिला को डायन बताकर जुल्म ढाया गया है. ऐसे सभी मामलें पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में आए हैं। उन्होंने कहा कि, इन मामलों को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि, यह मामले पुलिस के संज्ञान में आए हैं। पुलिस मुख्यालय एडीजी जीतेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि, मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय स्तर पर पुलिस अधीक्षक और डीएसपी को जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें दरभंगा और नवादा वाले मामले में एसआईटी गठित कर जांच करवाने का निर्देश दिया गया है। इन मामलों में कार्रवाई की जा रही है तो वहीं पुलिस मुख्यालय इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए खुद भी मुख्यालय से मॉनिटरिंग कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.