ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूरे भारत में 2 करोड़ से भी अधिक विद्यार्थियों संग माइंड वॉर्स ने हासिल किए 18 लाख सब्सक्राइबर

पटना 21st फ़रवरी 2022 : स्कूली विद्यार्थियों के लिए बने भारत के सबसे बड़े नॉलेज प्लैटफ़ॉर्म, माइंड वॉर्स, ने हाल ही में देशभर में 2 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों संग 18 लाख सब्सक्राइबरों का एक और पड़ाव पार किया है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड (ZEEL) के बैनर तले 2019 में शुरू किया गया माइंड वॉर्स, अपनी तरह का पहला मल्टीप्लैटफ़ॉर्म नॉलेज प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों के लिए देश का सबसे बड़ा नॉलेज लाइब्रेरी बनाना है।

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड के एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, श्री उमेश कुमार बंसल का कहना है कि, “ऐसे समय में, जब हम अब तक कोविड-19 के प्रकोप को झेल रहे हैं, हर कोई सीखने और काम करने के अलग-अलग तरीकों के साथ सामंजस्य बैठाने में लगा हुआ है। आज हमारा प्रोग्राम सभी 28 राज्यों और 12 केंद्र-शासित प्रदेशों के लगभग सभी बच्चों तक पहुँच रहा है। 12 अलग-अलग भाषाओं में 1 लाख से भी अधिक विषयवस्तु के हिस्सों वाले माइंड वॉर्स में आज सभी राज्य व केंद्रीय बोर्ड का प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है।

शोध में पता चला है कि क्विज़ बच्चों को मज़ेदार ढंग से ज्ञान अर्जित करने और उन्हें बेहतर सीखने के लिए अभिप्रेरित करने में मदद करते हैं। क्विज़ बच्चों के दिमाग को तेज़ करते हैं और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करते हैं और इसीलिए वे क्लास में की जानेवाली पढ़ाई का एक अच्छा पूरक हैं। इसी के चलते माइंड वॉर्स, देशभर के कुल ज़िलों (669 ज़िलों) के 92% तक विद्यार्थियों की सहभागिता व उनका पंजीकरण हासिल करने में सक्षण हो पाया है।

पिछले साल के लॉकडाउन का शुरुआती चरण स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए मुश्किल भरा था। फिर लॉकडाउन के प्रतिबंधों का सामना करने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग व उसकी समझ जैसे-जैसे बेहतर होते गए, वैसे-वैसे इस ब्रांड को एक ऐसे डिजिटल उत्पाद के लिए बढ़ी हुई स्वीकार्यता देखने को मिली जो शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा किए जानेवाले उन प्रयासों की पूरक थी जो यह सुनिश्चित करते हैं कि बच्चों का सीखना जारी रहे। माइंड वॉर्स प्रोग्राम और उसके प्रयोग के चलते 27000 से अधिक स्कूलों से सहभागिता देखने को मिली है, जिसमें 10000 से भी अधिक स्कूलों के शिक्षकों को भी इस प्रयोग का लाभ मिल रहा है और इस प्रकार विद्यार्थियों में इसके उपयोग को लेकर भी बढ़ावा मिल रहा है।
हमारे सभी सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर माइंड वॉर्स के लाइव क्विज़ काफ़ी लोकप्रिय रहे हैं, जिसमें विद्यार्थी बड़ी ही उत्सुकता के साथ भाग लेने और जीतने की इच्छा रखते हैं। कुल मिलाकर, माइंड वॉर्स को उन अभिभावकों और शिक्षकों की ओर से ढेरों फ़ीडबैक मिला है जिन्होंने इस प्लैटफ़ॉर्म की तारीफ़ की है क्योंकि यह बच्चों को ज्ञान-आधारित विकल्प प्रदान करता है और अपने समय का सदुपयोग करने में उनकी मदद करता है, जो कि ‘मेक इंडिया स्मार्टर’ के माइंड वॉर्स के उद्देश्य के बिलकुल अनुरूप है। श्री बंसल ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि, “हम एक ऐसे भविष्य की कल्पना करते हैं जहां बच्चे इस तरह के ज्ञान से सशक्त होंगे जो उन्हें भीड़ से अलग बनाएगा और जीवन की किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना करने के लिए तैयार करेगा; और इसीलिए हम उन्हें नॉलेज चैंपियन कहते हैं।“

Leave A Reply

Your email address will not be published.