ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका

पटना : आरटीई फोरम और आस्था नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में वंदना इन होटल सभागार पाटलिपुत्र में कोविद-19 महामारी के दौरान बिहार में समावेशी शिक्षा की स्थिति की रिपोर्ट का लोकापरण किया गया ! रिपोर्ट को जारी करते हुए आस्था की संस्थापिका एवं प्रबंधन न्यासी राधिका एमo अलका जी ने कहा कि कोविद-19 के दौरान समावेशी शिक्षा की स्थिति काफी दयनीय रही है ! रिपोर्ट के आधार पर बातें हो तो बिहार में दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा के तहत परिपूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है । बिहार के 210 दिव्यांग बच्चों के साथ किया गया , सर्वेक्षण में यह पाया गया कि आज भी दिव्यांग बच्चे स्कूल में उपस्थित नहीं है बैठने के लिए क्लास रूम में उनके लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है , दिव्यंगता में दक्षता प्राप्त शिक्षकों की काफी अभाव। इस दौरान प्रतीक अग्रवाल निदेशक आस्था नई दिल्ली ने उपस्थित लोगों को कानून की जानकारी दी , उन्होंने बताया कि दिव्यांग अधिकार संशोधित अधिनियम क्या कहता है और बिहार में पालन कितना हो रहा है , रिपोर्ट पर बात करते हुए कहा कि बिहार में एक्ट के अनुकूल जमीन पर कार्य नजर नहीं आ रही है , सिविल सोसाइटी की भूमिका कानून को लागू कराने में अहम हो सकती है । आरटीई फोरम के नेशनल सेक्रेटेरिएट नई दिल्ली मित्र रंजन ने रिपोर्ट के आधार पर समावेशी शिक्षा की स्थिति को बताते हुए कहा कि बिहार में बहुत कुछ करने की जरूरत है , फोरम शीघ्र ही बिहार के सरकार के साथ दिव्यांग बच्चों के शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए वार्ता करेगी ! दिव्यांग बच्चों के शिक्षा सरल और सुलभ हो इसके लिए यहां कार्य करने की जरूरत है , वहीं सीख रही विशेष शिक्षकों की बहाली करने की आवश्यकता है । रिपोर्ट लॉन्च कार्यक्रम को चार सत्रों में बांटा गया-जिसमें कानून की जानकारी , रिपोर्ट की जानकारी , मेरी आवाज सुनो , कोशिश एक प्रयास , हर किसी को बोलने का अधिकार के तहत दिव्यांग तथा उनके अभिभावक एवं इस रिपोर्ट में कार्य करने वाले वालंटियर की उपस्थिति रही जिसमें पटना , समस्तीपुर , मुजफ्फरपुर , कटिहार , मोतिहारी के अभिभावक और संगठन संस्था से जुड़े प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ! इस अवसर पर बिहार आरटीई फोरम के प्रांतीय संयोजक अनिल कुमार सह संयोजक राजीव रंजन के अलावे प्राच प्रभा के संपादक विजय कुमार सिंह, शिक्षाविद अक्षय कुमार‌ तथा आस्था के विनोद कुमार , रीना मुखीजा , बिहार नेत्रहीन परिषद के महासचिव डॉ नवल किशोर शर्मा , बिहार विकलांग अधिकार मंच के राज्य सचिव राकेश कुमार , दिव्यांग फ्यूचर एसोसिएशन के नितेश कुमार तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्था एवं संगठनों के प्रतिनिधि और दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.