ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजधानी पटना में ब्राउन शुगर की तस्करी, 350 पुड़िया के साथ तस्कर गिरफ्तार

पटना: राजधानी पटना में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों से पकड़ी जा रही है। इसी कड़ी में जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दयानंद स्कूल के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 350 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक नीरज नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर बिहटा से 250 रुपये में एक पुड़िया खरीद कर पटना में 350 रुपये में बेचता था। पुलिस गिरफ्त में आए नीरज ने बताया कि, ब्राउन शुगर की खेप उसने बिहटा के एयरफोर्स स्टेशन के बगल के एक मार्केट से एक व्यक्ति से 250 रुपये प्रति पुड़िया की दर से खरीदा करता था। जिसे वो पटना लाकर 350 रु प्रति पुड़िया के हिसाब से पटना के मीठापुर इलाके में बेचने का काम करता था। नीरज ने बताता कि 3 साल से वो ब्राउन शुगर पी रहा है और पिछले एक साल से वह ब्राउन शुगर की तस्करी जक्कनपुर इलाके में करता था। फिलहाल नीरज के ग्रुप में जुड़े अन्य ब्राउन शुगर तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है और उसे जेल भेजने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार तस्कर नीरज ने बताया कि, पहले वो ब्राउन शुगर आरा से लाया करता था, लेकिन अब बिहटा सैन्य एरोड्रम के पास एक मार्केट में ही ब्राउन शुगर माफिया उसे ब्राउन शुगर की खेप मुहैया करवा दिया करते थे। जिसे लेकर वो आराम से पटना पहुंच जाता था। अब ऐसे में सवाल उठया जा रहा है कि, बिहटा में पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.